फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मई को बुध के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेंगे मिले-जुले परिणाम, फायदे के साथ हानि होने की संभावना

Sat, 23 May 2020 03:16 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mercury transit 2020 - फोटो : social media
बुध का मिथुन राशि में गोचर ( Mercury Transit in Gemini 2020)
  • 25 मई, सोमवार को बुध मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध 2 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र में बुध को बुद्धि, विवेक, तर्क, संवाद एवं चातुर्यता का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के मिथुन राशि में गोचर से कुछ राशियों मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। ऐसे लोगों को फायदे के साथ नुकसान भी हो सकता है। आइए आज जानते हैं, बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेंगे मिले-जुले परिणाम...
विज्ञापन

2 of 5
mercury transit 2020
कर्क राशि
  • इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।
  • बुध आपके खर्चों को बढ़ाएगा।
  • ऐसे में आपके खर्चे बढ़ जाएंगे।
  • इस समय सोच-समझकर धन खर्च करने की सलाह दी जाती है।
  • परंतु दूसरी ओर अपने शत्रुओं पर हावी होंगे।
  • नौकरी-पेशे में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
  • बुध के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
mercury transit 2020
वृश्चिक राशि
  • आप गूढ़ विज्ञान विषय में आप रुचि लेंगे।
  • रहस्यों को जानने की इच्छा तीव्र होगी।
  • इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है।
  • आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

4 of 5
mercury transit 2020
मकर राशि
  • इस दौरान शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे।
  • विरोधियों के षड्यंत्रों से आपको सावधान रहने की जरुरत है।
  • इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की संभावना है।
  • विद्यार्थियों के लिए ये समय शुभ रह सकता है, बस आवश्यकता है मेहनत करने के लिए।
  • इस समय थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mercury transit 2020
कुंभ राशि
  • संतान की सेहत का ध्यान रखें।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की चिंता होगी।
  • वहीं प्रेम संबंधी मामलों में भी धैर्य से काम लेना होगा।
  • प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
  • जीवनसाथी से वाद-विवाद न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें