फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध के राशि परिवर्तन से इन राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकता है नुकसान

Sat, 25 Apr 2020 12:49 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mercury transit april 2020
शुक्रवार, 25 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध संचार और वाणी का कारक ग्रह है। बुध 9 मई, शनिवार 2020 तक इसी राशि में रहेंगे। बुध के इस गोचर से कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, आज जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों को रहना होगा सावधान...

 
विज्ञापन

2 of 5
वृष राशि
  • आपकी राशि के बारहवें भाव में बना हुआ यह योग मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। अत्यधिक खर्चे से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर बाई आंख का ध्यान रखें। इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 5
mercury transit april 2020
कन्या राशि
  • राशि से अष्टम भाव में बनने वाला यह योग मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। ये योग स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल भी रह सकता है इसलिए अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षडयंत्र का शिकार होने से बचे। जहां तक हो सके उच्चाधिकारियों से मतभेद न पैदा होने दें। इस समय में सावधानी बरतना अतिआवश्यक है।

4 of 5
राशि
वृश्चिक राशि
  • राशि से छठे शत्रुभाव में यह योग आपको तो शत्रुमर्दी बनाएगा ही किसी नई योजना को क्रियान्वित करने का अवसर भी प्रदान करेगा किन्तु ये योजना जबतक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक न करें अन्यथा बाधा की संभावना अधिक रहेगी। अवधि के मध्य कर्ज के अधिक लेन-देने से बचें। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा और कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संयोग फिर भी गुप्त शत्रुओं से बचें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mercury transit april 2020
मकर राशि
  • राशि से चतुर्थ भाव में बनने वाला यह योग मिलाजुला फल कारक रहेगा। कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति के संकेत इसलिए आपसी झगड़े विवाद को बढ़ने न दें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें