May Lucky Zodiac Signs 2025: मई की शुरुआत हो चुकी है, जो ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास है। इस माह गुरु, सूर्य और राहु-केतु का राशि परिवर्तन होने वाला है। 14 मई को जहां गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ राशि में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद 18 मई को राहु कुंभ और केतु सिंह में आएंगे। ऐसे में मई माह में ग्रहों के गोचर से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति संभव है। लेकिन इन चार राशि वालों पर पूरे माह विशेष कृपा बनी रहेगी। इन जातकों को करियर, नौकरी, वैवाहिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।