साल में एक बार महाशिवरात्रि का त्योहार पड़ता है। जिसे शिव और शक्ति के मिलन के पर्व के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन हर माह मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाता है। मासिक शिवरात्रि का भी अपना एक अलग महत्व माना गया है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार दिसंबर माह की शिवरात्रि 13 तारीख 2020 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस व्रत को करने से उपासक की इंद्रिया नियंत्रित रहती हैं। यह दिन शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए जानते हैं मासिक शिवरात्रि का महत्व, और पूजा विधि