फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी का संयोग आज, शिव कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

Wed, 09 Sep 2026 06:01 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी का संयोग भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन कुछ सरल उपाय करके महादेव की कृपा और जीवन में सुख-शांति की कामना की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 13
मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी - फोटो : amar ujala

आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि चतुर्दशी तिथि में रात्रि पड़ने पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर बेलपत्र, फूल, धूप-दीप और भोग अर्पित करते हैं और शिव मंत्रों का जाप करते हैं। धार्मिक विश्वास के अनुसार, शिवरात्रि पर विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।
वहीं, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को अघोर चतुर्दशी मनाई जाती है, जिसमें भगवान शिव के अघोर स्वरूप की पूजा का विधान है। इस दिन पंचामृत और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी का संयोग शिव भक्तों के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले कुछ सरल और खास उपाय, जिन्हें श्रद्धापूर्वक करने से जीवन की परेशानियों से राहत पाने की कामना की जा सकती है।

 

 

विज्ञापन

2 of 13
मासिक शिवरात्रि और अघोर चतुर्दशी - फोटो : adobe stock

परिवार की समृद्धि के लिए
यदि आप परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं, तो भगवान शिव को दही में थोड़ा शहद मिलाकर भोग लगाएं। इसके बाद श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को प्रणाम करें।

विज्ञापन

3 of 13
पुरानी चिंता से राहत के लिए - फोटो : Adobe stock

पुरानी चिंता से राहत के लिए
अगर आप किसी पुरानी बात को लेकर लंबे समय से परेशान या उलझन में हैं, तो आज एक मुट्ठी चावल लें। इसमें से कुछ चावल मंदिर में शिव जी को अर्पित करें और बाकी चावल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।

4 of 13
शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए - फोटो : adobe stock

शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए
यदि आप किसी शत्रु या विरोधी के कारण परेशान हैं, तो स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शिव जी के मंत्र "शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ" का 11 बार जाप करें।

विज्ञापन

5 of 13
धन-धान्य और भौतिक सुखों के लिए - फोटो : AI

धन-धान्य और भौतिक सुखों के लिए
धन-धान्य और सुख-सुविधाओं में वृद्धि की कामना के लिए स्नान के बाद अपने घर के आसपास स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं। जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और भगवान शिव के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।रें।

विज्ञापन

6 of 13
समस्या का समाधान पाने के लिए - फोटो : अमर उजाला

समस्या का समाधान पाने के लिए
यदि आप किसी परेशानी का हल नहीं खोज पा रहे हैं, तो जल में कुछ बूंदें दूध की मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद 11 बेलपत्र लें और प्रत्येक पर चंदन से 'ॐ' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें।

विज्ञापन

7 of 13
आमदनी बढ़ाने के लिए - फोटो : adobe

आमदनी बढ़ाने के लिए
आमदनी में वृद्धि की कामना रखने वाले लोग भगवान शिव के अघोर स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद जल में कुछ चावल के दाने डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 11 बार जाप करें। जाप के बाद अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करें।

8 of 13
कर्ज से मुक्ति के लिए - फोटो : freepik

कर्ज से मुक्ति के लिए
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं, तो भगवान शिव की पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद भगवान शिव की आरती करें।

9 of 13
मनोकामना पूर्ति के लिए

मनोकामना पूर्ति के लिए
अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव को प्रणाम करके उनके सामने बैठें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।

10 of 13
पढ़ाई से जुड़ी परेशानी के लिए - फोटो : adobe stock

पढ़ाई से जुड़ी परेशानी के लिए
विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो स्नान के बाद शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाएं और भगवान शिव से सफलता की प्रार्थना करें।

11 of 13
करियर में तरक्की के लिए - फोटो : इंस्टाग्राम

करियर में तरक्की के लिए
यदि तरक्की की राह में बार-बार रुकावट आ रही है, तो भगवान शिव को पंचामृत और सफेद फूल अर्पित करें। श्रद्धापूर्वक पूजा कर अपने जीवन में निरंतर प्रगति की कामना करें।

12 of 13
गुस्से पर नियंत्रण के लिए - फोटो : istock

गुस्से पर नियंत्रण के लिए
यदि आपको छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा आता है, तो शिव मंदिर जाकर भगवान शिव को जौ के आटे से बनी रोटियों का भोग लगाएं। यदि रोटियां बनाना संभव न हो, तो भगवान शिव को जौ के दाने भी अर्पित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

13 of 13
संतान से अच्छे संबंध के लिए - फोटो : Freepik

संतान से अच्छे संबंध के लिए
यदि आप चाहते हैं कि संतान आपका सहयोग करे और आपके रिश्ते बेहतर बने रहें, तो भगवान शिव को नारियल अर्पित करें। इसके साथ ही सूखे मेवों का भोग लगाकर भगवान शिव से परिवार में प्रेम और सहयोग बनाए रखने की प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें