हिंदी पंचांग के अनुसार हर माह दक्षिण भारत में कार्तिगाई दीपम मनाया जाता है। इस बार मासिक कार्तिगाई का पूजन और व्रत 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन का नाम कर्तिका नक्षत्र से लिया गया है, क्योंकि इस दिन कृतिका नक्षत्र प्रबल रहता है। तमिल लोग इस दिन को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव की दिव्य ज्योति के रूप पूजा की जाती है। इस लोग पंक्तिबद्धि तरह से ज्योत जलाते हैं, जिससे दापावली जैसा प्रतीत होता है। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिगाई दीपम पर क्यों कि जाती है शिव के ज्योति स्वरूप की पूजा और क्या है इसका महत्व एवं पूजा विधि....