फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Durga Ashtami June 2022: जून माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Mon, 06 Jun 2022 11:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जून माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
Masik Durga Ashtami June 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। ज्येष्ठ माह में दुर्गाष्टमी का पर्व 8 जून को पड़ रहा है। किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को समर्पित होती है। दुर्गाष्टमी के दिन व्रत रखा जाता है और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से जो कोई भी व्यक्ति व्रत रखता है और मां दुर्गा की उपासना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही इस दिन पूजा से जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्या का समाधान निकल जाता है। मां दुर्गा अपने भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन

2 of 6
जून माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी 2022 तिथि  
ज्येष्ठ माह में अष्टमी तिथि का प्रारम्भ 07 जून को प्रातः काल 07 बजकर 54 से हो रहा है और इस तिथि का समापन 08 जून को प्रातः काल 08 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर इस साल ज्येष्ठ माह में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 8 जून को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
जून माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
पूजा सामग्री की लिस्ट 
लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी/ तेल, धूप, नारियल, साफ चावल, कुमकुम, फूल, देवी की प्रतिमा या फोटो, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे या मिश्री, कपूर, फल-मिठाई, कलावा आदि। 

4 of 6
जून माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह उठकर स्नान कर लें और जिस जगह पूजा करनी है, वहां साफ सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही पूजा के दौरान मां दुर्गा का गंगा जल से अभिषेक करें। 
विज्ञापन

5 of 6
जून माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : istock
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। साथ ही प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और फिर मां की आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जून माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
दुर्गाष्टमी का महत्व
नवरात्रि में पड़ने वाली अष्टमी तिथि के अलावा हर माह में पड़ने वाली अष्टमी तिथि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए बहुत खास मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि प्रत्येक दुर्गाष्टमी के दिन मां जगदंबे की उपासना करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। साथ ही देवी दुर्गा अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें