Margashirsha Purnima Upay 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा एक पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप एवं दान करने का विधान है। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की उपासना भी की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इस दिन आप ध्यान, योग या मंत्र जाप कर सकते हैं। इससे आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी और आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। आइए इस लेख में कुछ खास उपायों के बारे में जानते हैं।