फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Margashirsha Purnima Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कर लिए ये चार उपाय, तो मनोवांछित फलों की होगी प्राप्ती

Sat, 14 Dec 2024 07:43 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान विष्णु के भक्त मनोवांछित फल के लिए कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए इस लेख में कुछ खास उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मार्गशीर्ष पूर्णिमा - फोटो : Amar Ujala
Margashirsha Purnima Upay 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा एक पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप एवं दान करने का विधान है। पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की उपासना भी की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इस दिन आप ध्यान, योग या मंत्र जाप कर सकते हैं। इससे आपकी मानसिक शांति बढ़ेगी और आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। आइए इस लेख में कुछ खास उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vishnu ji - फोटो : freepik
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान भी होता है। इसलिए 15 दिसंबर को आपको शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना चहिए।
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्मी-नारायण की पूजा - फोटो : अमर उजाला
अक्सर लोग आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं और उससे निजात पाना चाहते हैं, तो ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी-नारायण की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करते समय चावल से निर्मित खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्याता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।

4 of 5
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है। - फोटो : अमर उजाला
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे को कच्चे दूध में जल मिलाकर अर्पित करने से मां तुलसी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्र देव को अर्घ्य - फोटो : Freepik
चंद्र देव को अर्घ्य
पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। संध्याकाल में जल में सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। चंद्र देव मन को शांत करते हैं और जीवन में सफलता दिलाते हैं। नियमित रूप से चंद्र देव की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें