चंद्रमा का आकार दिनों के हिसाब से घटता बढ़ता रहता है। इस तरह से हर माह की शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में आ जाता है। जिसे पूर्णिमा तिथि या पूर्णमासी कहा जाता है। मार्गशीर्ष (अगहन) मास की पूर्णिमा 30 दिसंबर 2020 दिन बुधवार को पड़ रही है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से ये इस वर्ष की आखिरी पूर्णिमा तिथि है। वहीं इस दिन भगवान दत्तात्रेय जयंती भी है। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। जानते हैं पूर्णिमा तिथि का महत्व, समय और पूजा विधि