most horrible photos of kedarnath disaster
बाबा के इस धाम में साल 2013 में आई आपदा के दौरान सबसे बड़ा चमत्कार देखने को मिला। वहां मौजूद साधु-संत आज भी उस मंजर को भूल नहीं पाते। उन्होंने बताया कि जिस वक्त जल प्रलय आई और तीर्थयात्रियों समेत वहां की एक-एक चीज को बहा ले गई उस वक्त बाबा के मंदिर में खंरोच भी नहीं आई। एक बड़ी चट्टान मंदिर के पीछे उस पानी के साथ आई और मंदिर के थोड़ी सी पीछे रुक गई। वहीं यह सैलाब आस्था की सबसे बड़ी नींव यानी केदारनाथ मंदिर को हिलाने में नाकामयाब रहा। मंदिर का शिवलिंग और नंदी की मूर्ति वहीं बिल्कुल वैसे ही थी जैसे तबाही से पहली थी।