फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangala Gauri Vrat: मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय, मंगल दोष होगा शांत और विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Tue, 18 Jul 2023 09:47 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : pixabay
Mangala Gauri Ke Upay: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत खास माना जाता है। इस माह में शिव जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा सावन में कई व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं, जो पूजा-पाठ के लिए बहुत उत्तम माने जाते हैं। सावन में सोमवार के दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर जलाभिषेक करते हैं। वहीं इस माह के मंगलवार भी बहुत उत्तम माने जाते हैं। जिस तरह सावन के सोमवार पर शिव जी की पूजा की जाती है, उसी तरह इस माह के सभी मंगलवार मां मंगला गौरी को समर्पित हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही है या कुंडली में मंगल दोष है, उन्हें मंगला गौरी व्रत के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। चलिए जानते हैं मंगला गौरी के आसान उपायों के बारे में...

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 
विज्ञापन

2 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
मंगला गौरी व्रत वाले दिन सुबह स्नान के बाद मां गौरी की पूजा करें। उनको 16 श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। उसके बाद मंगला गौरी व्रत की कथा सुनें। ऐसा करने से मां मंगला गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पति की आयु लंबी होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
सावन माह में मंगला गौरी व्रत वाले दिन मां मंगला गौरी की विधिपूर्वक पूजा करें। उसके बाद श्री मंगला गौरी मंत्र ''ओम गौरी शंकराय नमः'' का जाप करें। इससे मां मंगला गौरी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और विवाह में आने वाली बाधा दूर होगी। 

4 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : istock
यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष होता है विवाह में देरी होती है। ऐसे में मंगल दोष को दूर करने के लिए सावन में मंगलवार के दिन रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी के आशीर्वाद से मंगल दोष दूर होगा और शीघ्र विवाह के योग बनने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि कुंडली में खराब मंगल परेशान कर रहा है तो सावन माह में मंगलवार को मंगला गौरी और हनुमान जी की पूजा करें। मां मंगला गौरी और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। फिर उस सिंदूर को उनके पैरों से लगाकर अपने माथे पर टीका लगाएं। ऐसा करने से मंगल दोष खत्म होगा। 

Hariyali Teej 2023: कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें