मकर संक्रांति का त्योहार आमतौर पर हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन बीते कुछ सालों में मकर संक्रांति को लेकर पेंच फंसता रहा है और इस साल भी यही स्थिति बनी हुई है। सावल सामने यह आ रहा है कि मकर संक्रांति का त्योहार और दान-पुण्य का मुहूर्त 14 को है या 15 जनवरी को। दरअसर यह सवाल इसलिए उठा रहा है क्योंकि मकर संक्रांति का सीधा संबंध सूर्य से है।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर फंसा है पेंच, जानिए कब है मकर संक्रांति का पुण्यकाल
2 of 3
दरअसल मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य के मकर राशि में आने पर होता है। इस साल सूर्य का प्रवेश 14 जनवरी को मकर राशि में होने जा रहा है इस आधार पर यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाना चाहिए। लेकिन कुछ शास्त्रीय मत और वैदिक नियम ऐसे हैं जिनके अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाना चाहिए।
मकर संक्रांति पर फंसा है पेंच, जानिए कब है मकर संक्रांति का पुण्यकाल
3 of 3
शास्त्रीय मत के अनुसार तिथि सूर्यास्त के बाद संक्रांति होने पर उसका पुण्यकाल यानी स्नान दानादि अगले दिन ब्रह्ममुहूर्त से होगा। साल 2016 में सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी गुरुवार की रात 1 बजकर 25 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को दोपहर तक रहेगा। यानी मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी शुक्रवार को मनाया जाएगा।