इस वर्ष 14 जनवरी, मंगलवार को सूर्य उत्तरायण होंगे और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 14 जनवरी की रात्रि में बजकर 21 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकार राशि में प्रवेश करने को ही मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति पर इस वर्ष सूर्य और बुध एक साथ होने से बुधादित्य योग बना रहे है। आइए, अब जानते हैं इस विशेष योग का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।