फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2020 : मनोकामना के अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

Fri, 21 Feb 2020 09:06 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
MahaShivratri 2020
भगवान शिव औढर दानी हैं। कहने का तात्पर्य यह कि भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना भी काफी सरल है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जो व्यक्ति की अलग-अलग मनोकामना को पूरी करने में बड़े ही सहायक माने गए हैं। आइए जानते हैं शिव पूजा में किस मनोकामना के लिए किस चीज का प्रयोग किया जाता है...


 
विज्ञापन

2 of 9
विवाह के तिए
  • कहते हैं कि सृष्टि के कण-कण में महादेव का वास है और वे अपने भक्तों का हर रूप में कल्याण करते हैं।  भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो महज लोटे भर जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आपके किसी परिजन के विवाह में समस्या आ रही हैं तो आप महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 9
mahashivratri 2020
सभी पापों से मुक्ति के लिए
  • महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से शिवलिंग पर शहद से अभिषेक से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन से कर्ज का मर्ज भी दूर हो जाता है और परिजनों के बीच सामंजस्य बना रहता है।

4 of 9
mahashivratri 2020
जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए
  • महाशिवरात्रि रात्रि पर शिव का दही से अभिषेक करने पर जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को वाहन सुख की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

5 of 9
mahashivratri 2020
मनाचाहा वरदान प्राप्त करने के लिए
  • यदि आप भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न कर मनाचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है। 
विज्ञापन

6 of 9
mahashivratri 2020
दुखों को दूर करने के लिए
  • जीवन से जुड़े तमाम तरह के दुखों को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का किसी पवित्र नदी के जल से "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें
विज्ञापन

7 of 9
MahaShivratri 2020
धन में वृद्धि और लंबी आयु के लिए
  • धन में वृद्धि और लंबी आयु पाने के महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करें। इस पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे। 

8 of 9
mahashivratri
ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए
  • यदि आपको ग्रह विशेष से कोई बाधा आ रही है या फिर शत्रु परेशान कर रहे हैं या फिर हर समय उनका भय बना रहता है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। इस पूजा से शत्रुओं का नाश होता है। 
विज्ञापन

9 of 9
mahashivratri 2020 - फोटो : mahashivratri 2020
मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए
  • भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर उनका चंदन से अभिषेक करना न भूलें क्योंकि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से साधक का सौभाग्य जगता है। उसमे समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें