फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महालक्ष्मी व्रतः इन 5 बातों का पूजा में रखें ध्यान, पैसों की होगी बारिश

Tue, 29 Aug 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 6
माना जाता है जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे कभी भी धन धान्य और सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है। आज से महालक्ष्मी व्रत शुरू हो रहे हैं। आने वाले 16 दिनों तक हर घर में ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी, लेकिन इन दिनों पूजा करते समय खास ध्यान रखना पड़ता है। छोटी सी चूक भी आपकी पूरी मेहनत बर्बाद कर सकती है।

ये भी पढ़ें- महालक्ष्मी व्रतः मां लक्ष्मी की इस खास तस्वीर की आज से शुरू करें पूजा, मिलेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 6
इस समय मां लक्ष्मी के रूप श्रीधन लक्ष्मी, श्रीगज लक्ष्मी, श्रीवीर लक्ष्मी, श्री ऐश्वर्य लक्ष्मी मां, श्री विजय लक्ष्मी मां, श्री आदि लक्ष्मी मां, श्री धान्‍य लक्ष्मी मां और श्री संतान लक्ष्मी मां की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
पानी से भरे कलश को पान के पत्तों से सजाकर मंदिर में रखें और उसके ऊपर नारियल रखें।

4 of 6
कलश के पास हल्‍दी से कमल बनाएं और उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा को स्‍थापित करें। बाजार से मिट्टी का हाथी लाना न भूलें। साथ ही इसे सोने के आभूषणों से भी सजाएं। अगर आप हाथी पर नया सोना खरीदकर रखेंगे तो इसका विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीयंत्र के बिना मां लक्ष्‍मी की पूजा अधूरी रहती है। मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने श्रीयंत्र को रखकर कमल के फूल से उसकी भी पूजा करें।

ये भी पढ़ें- सोमवार को भगवान शिव और गणेशजी की एक साथ करें पूजा ,जरूर पूरी होगी मनोकामना
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फल और मिठाई अर्पित करने के अलावा सोने-चांदी भी चढ़ाएं और इसके बाद मां लक्ष्मी के 8 रूपों की मंत्रों के साथ कुंकुम, चावल और फूल चढ़ाते हुए पूजा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें