फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2018: भगवान गणेश और कार्तिकेय के अलावा शिवजी की है ये 6 संताने

Mon, 12 Feb 2018 03:06 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मंगलवार,13 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। शिवभक्तों के लिए यह सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है। हम सभी को पता है भगवान गणेश और कार्तिकेय शिवजी और माता पार्वती की संतान है। लेकिन क्या आपको मालूम है भगवान शिव और माता पार्वती के कुल 6 संतानें है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
कार्तिकेय भगवान शिव और माता पार्वती की पहली संतान है। इन्हें 6 कृतिकाओं ने पालन-पोषण किया इसलिए यह कार्तिकेय कहलाए। इन्होनें तारकासुर का वध किया था। दक्षिण भारत में इन्हें मुरुगण कहा जाता है।



 
विज्ञापन

3 of 7
भगवान शिव के दूसरे पुत्र का नाम गणेश जी है। शिव पुराण के अनुसार माता पार्वती ने एक मूर्ति बनाई और उसमें उन्होंने प्राण फूंक दिए फिर गणेश जी साकार रूप में उत्पन्न हुए।

4 of 7
अयप्पा को भगवान शिव के तीसरे पुत्र के रूप में जाना जाता है। मान्यता के अनुसार भस्मासुर से भगवान शिव की रक्षा करने के लिए विष्णु जी ने मोहिनी का रूप धारण किया था। तब भगवान शिव और मोहिनी से भगवान अयप्पा का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
अंधक को भगवान शिव की चौथी संतान माना जाता है। माता पार्वती ने एक बार भगवान की आंखे बंद कर दी जिससे संसार में अंधकार छा गया था। तब भगवान शिव के शरीर से गिरे पसीने की बूंद से एक अंधे बालक का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
अंगारक को भगवान शिव के पांचवा पुत्र माना जाता है। अंगारक को मंगल ग्रह के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lord shiva
इन पांच पुत्रों के अलावा सुकेश नामक के अन्य पुत्र भी थे। कथा के अनुसार एक बार अनाथ बालक को देखकर माता पार्वती के मन में दया आ गई थी। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती ने इन्हें दत्तक पुत्र के रूप में अपना लिया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें