फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Ashtami Ke Upay: महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Sat, 09 Apr 2022 06:23 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय - फोटो : Amar Ujala
Chaitra Navratri 2022 Maha Ashtami Ke Upay: इस समय मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिनों तक दुर्गा मां के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। मां महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है। इस बार अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ये तिथि शुभ फलों की प्राप्ति हेतु काफी ज्यादा लाभ दायक है। अष्टमी तिथि मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही मां महागौरी की चालीसा पढ़ने या सुनने से रिश्ते में खुशहाली पनपने लगती है। इसके अलावा जीवन में तरक्की के लिए इस दिन कुछ विशेष भी करने करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय - फोटो : iStock
महा अष्टमी के उपाय

मां को अर्पित करें ये समान
कहा जाता है कि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां आपकी सभी मुरादें पूरी करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय - फोटो : अमर उजाला
कन्याओं को दें ये चीजें 
साथ ही इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद, उनकी जरूरत का कुछ भी लाल रंग का सामान जरूर भेंट करें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है। 

4 of 7
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय - फोटो : iStock
सुहागिन को दें श्रृंगार का सामान
कहा जाता है कि अष्टमी के दिन किसी सुहागिन स्त्री को लाल रंग की साड़ी और श्रृगांर का समान भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख- समृद्धि आएगी और साल भर घर में धन की आवक बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा भी प्रसन्न होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय - फोटो : iStock
तुलसी के पास जलाएं नौ दीपक 
शास्त्रों के अनुसार, अष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास नौ दिये जलाना चाहिए। साथ ही उनकी परिक्रमा भी करनी चाहिए। इससे घर से सभी रोग-दोष का नाश होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय - फोटो : iStock
इस उपाय से बरसेगी मां की कृपा 
साथ ही महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला अर्पित करें। इसके बाद लाल गुलाब के फूल से पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी दुर्गा आपके सभी कष्टों को दूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय - फोटो : iStock
हवन के बिना अधूरी होती है पूजा 
मान्यता है कि अष्टमी तिथि के दिन हवन के बिना पूजा का फल नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन हवन जरूर करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आहुति की सामग्री हवन कुंड से बाहर इधर-उधर नहीं गिरनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें