फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh purnima 2021: 27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, धन प्राप्ति के लिए करें ये खास उपाय

Wed, 24 Feb 2021 07:42 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Magh Purnima 2021 - फोटो : अमर उजाला
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हर माह पूर्णिमा तिथि से नए माह का आरंभ होता है। इस बार माघ मास की पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। सनातन धर्म में माघ मास की पूर्णिमा पर दान और स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए दान का बत्तीसगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन चंद्रदेव के साथ जगत के पालन कर्ता भगवान विष्णु की पूजा अर्चना भी की जाती है। धार्मिक दृष्टि से ये बहुत ही मत्वपूर्ण तिथि मानी गई है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप धन की प्राप्ति कर सकते हैं। यदि आपके जीवन में किसी प्रकार की धन से संबंधित समस्याएं है या धन वृद्धि करना चाहते हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन ये उपाय कर सकते हैं। जानिए उपाय....
विज्ञापन

2 of 6
Magh Purnima 2021 - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 
माघ पूर्णिमा तिथि आरंभ- 26 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार 03 बजकर 49 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर
विज्ञापन

3 of 6
Magh Purnima 2021
धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि को किसी पात्र में कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी और चावल मिलाएं और चंद्र के इस मंत्र का उच्चारण करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें।

"ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:"

इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

4 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 धन प्राप्ति हेतु करें मां लक्ष्मी की पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
माघ पूर्णिमा के दिन अपने घर के पूजा स्थान पर 11 कौड़िेयां रखें और उन पर हल्दी से तिलक करें, इसके बाद मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करें। जब पूजा संपन्न हो जाए तो बाद उन कौड़ियों को ऐसे ही रखे रहने दें। पूर्णिमा के अगले दिन स्नान करने के पश्चात मां लक्ष्मी को प्रणाम करके घर में बरकत की प्रार्थना करते हुए सारी कौड़ियों को उठाकर एक लाला कपड़े में बांध दें। अब इस पोटली को अपनी तिजोरी या फिर जिस स्थान पर आप धन रखते हैं वहां रख दें। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

विज्ञापन

5 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 तुलसी पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूर्णिमा तिथि को तुलसी पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन तुलसी में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं और तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे आपको भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। भगवान विष्णु की कृपा से आपके सभी दुख दूर होते हैं और सुखों की प्राप्ति होती है। तो वहीं मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन-धान्य बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : google
माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर पितरों का तर्पण और उनके नाम से दान करने से आपके ऊपर उनका आशीर्वाद बना रहता है। जिससे आप और परिवार के सदस्य तरक्की प्राप्त करते हैं। आपके घर में किसी प्रकार का अभाव नहीं रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें