फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maghi purnima 2021: कल है माघ पूर्णिमा, जानिए आखिर क्यों इतनी खास है यह तिथि

Fri, 26 Feb 2021 12:43 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
माघ मास के अंतिम दिन की तिथि को माघी पूर्णिमा कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार माघी पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन चंद्रदेव की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत महत्व माना जाता है। माघी पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियमों का उल्लेख ग्रंथों में भी मिलता है। इस दिन खासतौर पर प्रयाग संगम पर स्नान करने का अत्यधिक पुण्यदायी माना गया है। जानते हैं माघी पूर्णिमा से जुड़ी खास बातें....
विज्ञापन

2 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
माघ में कल्पवास की परंपरा है। एक माह तक लोग संगम किनारे रहकर व्रत, संयम के साथ रहकर प्रतिदिन संगम में स्नान करते हैं और माघ पूर्णिमा के दिन कल्पवास पूर्ण करते हैं, इसलिए माघ पूर्णिमा को खास माना जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा पर जगत के पालकर्ता श्री हरि भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसदिन गंगाजल में स्नान करने, आचमन करने या फिर केवल स्पर्श मात्र से ही व्यक्ति को पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

4 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र और सिंह राशि में स्थित होता है। मघा नक्षत्र होने पर इस तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है।
 
माघी पूर्णिमा पर किए गए दान का बत्तीस गुना फल प्राप्त होता है। इसलिए इसे बत्तीसी पूर्णिमा कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मान्यता के अनुसार माघी पूर्णिमा पर देवता भी गंगा स्नान के लिए प्रयाग आते हैं, इसलिए माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। 
 
धार्मिक मान्यता है कि माघी पूर्णिमा पर प्रयाग गंगा संगम पर स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
माघ पूर्णिमा के दिन मां सरस्वती के स्वरुप ललिता महाविद्या की जयंती भी है, इसके साथ ही संत रैदास की जयंती भी माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है।
 
इस दिन पितरों का तर्पण करने और उनके नाम का दान करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। आपको आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें