फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Shivaratri 2023: साल की पहली मासिक शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Fri, 20 Jan 2023 09:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब है नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
Magh Shivratri 2023 Date: आज यानी 20 जनवरी को साल की पहली मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। प्रत्येक माह की ये तिथि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इसलिए इस दिन व्रत रखा जाता है। साथ ही भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि का व्रत विधि-विधान से रखता है उसे शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। संतान प्राप्ति, रोगों से मुक्ति के लिए भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से असंभव और कठिन कार्य भी पूरे हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2023 की पहली मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व...  

Guru Pradosh Vrat 2023: कब है गुरु प्रदोष व्रत? जानें पूजा का समय, शुभ मुहूर्त और महत्व 
विज्ञापन

2 of 5
कब है नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
माघ मासिक शिवरात्रि 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 20 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो रही है। अगले दिन ये तिथि 21 जनवरी को सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर खत्म हो जाएगी। मासिक शिवरात्रि की पूजा रात में की जाती है, इसलिए मासिक शिवरात्रि 20 जनवरी को ही मनाई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
कब है नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
माघ मासिक शिवरात्रि 2023 पूजा मुहूर्त
20 जनवरी को निशा काल में पूजा का मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक है। वहीं जिन लोगों को निशा काल में पूजा नहीं करनी है, वे 20 जनवरी को सुबह माघ मासिक शिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं। 

Mangal Gochar: मकर संक्रांति से पहले इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, मां लक्ष्मी की कृपा से खूब बरसेगा धन 

4 of 5
कब है नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
मासिक शिवरात्रि व्रत और पूजा विधि
  • मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठें और नित्यकर्म के बाद स्नान करें। 
  • फिर घर के मंदिर में दीप जलाएं। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। 
  • यदि आपके घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें। 
  • गंगा जल नहीं होने पर आप साफ पानी से भी शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं। 
  • जिनके घर में शिवलिंग नहीं है वे भोले बाबा का ध्यान करें। भगवान शिव की आरती करें। 
  • भगवान शिव के साथ माता पार्वती की आरती भी करें। 
  • इस दिन अपनी इच्छा अनुसार भगवान शंकर को भोग लगाएं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब है नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान
मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इस दिन अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए। ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही मन में किसी के प्रति गलत विचार नहीं लाने चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें