फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार विशेष: शुक्रवार के दिन इन कामों को करने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Fri, 29 May 2020 07:39 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है उनका जीवन सुखमय हो जाता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए....


 
विज्ञापन

2 of 5
मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है - फोटो : social media
मां लक्ष्मी की पूजा करें
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।



 
विज्ञापन

3 of 5
मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें - फोटो : social media
मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें
  • मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। 
 

4 of 5
मां को हलवा, खीर का भोग लगाएं - फोटो : social media
मां को भोग लगाएं
  • भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। आप इच्छानुसार मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें। अगर संभव हो तो मां को हलवा, खीर का भोग भी लगाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मी मां की आरती - फोटो : social media
  • मां लक्ष्मी की आरती
मां लक्ष्मी की आरती करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है.....
  • लक्ष्मी मां की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता

तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता....

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।


उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता

सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।


दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता

जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।


तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता

कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।


जिस घर तुम रहती सब सद्गुण आता

सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।


तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता

खान पान का वैभव, सब तुमसे आता

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।


शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।


महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता

उर आनंद समाता, पाप उतर जाता

ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें