फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Laxmi ki Priya Rashi: इन तीन राशि के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी

Thu, 17 Apr 2025 04:53 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maa Laxmi ki Priya Rashi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। रोजाना देवी की उपासना से साधक के धन-धान्य में वृद्धि व घर में बरकत होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Maa Laxmi ki Priya Rashi - फोटो : adobe
Maa Laxmi ki Priya Rashi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। रोजाना देवी की उपासना से साधक के धन-धान्य में वृद्धि व घर में बरकत होती हैं। शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन की देवी, संपत्ति सुख, मान-सम्मान, यश और कीर्ति का प्रतीक माना गया है। उनकी कृपा से साधक के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। वहीं ज्योतिष में देवी का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है।

ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र ग्रह देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। यदि सच्चे भाव से देवी की आराधना की जाए, तो वह प्रसन्न होती हैं, जिससे कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। दरअसल, शुक्र सुख-समृद्धि, प्रेम, वैवाहिक सुख का कारक ग्रह है। उनके प्रभाव से व्यक्ति के सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती हैं। हालांकि वृषभ और तुला राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा बनी रहती हैं, क्योंकि वह इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए इन जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती हैं। इसके अलावा इस एक राशि को भी देवी लक्ष्मी की प्रिय राशि में गिना जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि वालों को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक वृषभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती हैं। माता की कृपा से इन जातकों के भौतिक सुख में वृद्धि होती हैं। शुक्र और लक्ष्मी जी के प्रभाव से इस राशि वालों को सभी क्षेत्र में तरक्की व मनचाही सफलता की प्राप्ति होती है। वृषभ राशि वालों को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में से एक है। इन जातकों पर देवी का आशीर्वाद बना रहता है। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में से एक है। इन जातकों पर देवी का आशीर्वाद बना रहता है। इस राशि के स्वामी सूर्य है, जो ग्रहों के राजा कहलाते हैं। वहीं सिंह राशि के लोग मां लक्ष्मी की कृपा से बिजनेस में अच्छा लाभ पाते हैं। इसके अलावा ये लोग सरकारी क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
तुला राशि वालों पर भी मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों पर भी मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। ये शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। कहते हैं इस राशि के लोग बहुत ही संतुलित व्यवहार के होते हैं और लक्ष्मी जी की कृपा से ये धन-संपत्ति पाते हैं। इतना ही नहीं माता का आशीर्वाद इन जातकों पर बना रहता है, जिसके प्रभाव से ये ऐशोआराम की जिंदगी जीते हैं।

Akshaya Tritiya 2025: कैसे होते हैं अक्षय तृतीया पर जन्म लेने वाले बच्चे? जानें कैसा होता है उनका जीवन
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें