Ashtalakshmi Stotra: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जहां में माता लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, जिन लोगों के घर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा या मूर्ति होती है और नियमित रूप से उनकी पूजा आराधना की जाती है, ऐसे लोगों की यश और कीर्ति चारों दिशाओं में फैलती है। यही वजह है कि हर कोई माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए दिन पूजा पाठ और रात मेहनत करता है। पूजा के अलावा यदि कुछ ज्योतिषीय उपाय को अपना लिया जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए नियमित रूप से सुबह-शाम अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इसके नियमित जाप से घर में सुख-समृद्धि आती है।