Chandra Grahan of 2024: साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है। यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है, जो एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इसमें चांद हल्का सा धुंधला नजर आता है। भारतीय समय के अनुसार इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर को सुबह 6:12 बजे होगी और सुबह 10:17 बजे इसका समापन होगा। यानी यह ग्रहण पूरे 4 घंटे 4 मिनट के लिए लगेगा।
धार्मिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मकता रहती है। इसलिए हिंदू धर्म में इस खगोलीय घटना के दौरान कई तरह के कार्य करने पर पाबंदी होती है। खासकर इस दौरान पूजा-पाठ करने की सख्त मनाही होती है। सूतक लगने से पहले ही सभी मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ग्रहण काल में पूजा करना क्यों मना होता है? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं।