फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक लव राशिफल: प्रपोज डे के दिन इन 3 राशियों के जातकों पर प्रेमी लुटाएगा बेशुमार प्यार

Sat, 08 Feb 2020 08:49 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्यार के इस सप्ताह, जिसे वेलनटाइन सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। 08 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाएगा, पढ़ें दैनिक राशिफल में किन राशियों के जातकों पर होगी प्रेम की बारिश.....
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
  • प्रेम के रंग में पूरी तरह रंगे है। मन भावुक है। लव पार्टनर के साथ प्रेम के पल बिताएंगे। बॉस आपसे खुश हो कर आपकी तरक्की कर सकता है। मैरिड कपल के बीच कमाल की अन्डर स्टेडिंग होगी। घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
  • मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं और यह आपके प्रेम जीवन को लेकर हो सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान की ओर से कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। जिन पर आपको ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
  • रविवार की शाम आपके प्रेम जीवन के लिए भी काफी यादगार रह सकती है, इसलिए इसे बेहतर बनाने में कोई कसर बाकी ना रखें। यदि आप शादीशुदा हैं तो भी आज के दिन आप खूब इंजॉय करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात संभव है और यह मुलाकात किसी अच्छे काम से ही होगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
  • आज अपनी रिलेशन प्राब्लम्स का बातचीत द्वारा हल निकालें। भावनात्मक न होकर प्रेक्टिकल होकर सोचें, रास्ते निकलेंगे। मन की बात दोस्तों से करें। कार्यक्षेत्र में साथी की तारीफ होगी और वह नई उचाईयों की तरफ बढ़ेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
  • जीवन में टकराव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधानी पूर्वक चलने की आवश्यकता है। लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
  • लव पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। कुछ लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बन सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से प्रेम हो सकता है। खूब ड्रेसअप होकर बाहर निकलेंगे। लोग आकर्षित होंगे। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
  • प्रेमी या जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी, लवर के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। प्रेमी को उपहार देने से प्रेमी खुश होगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
  • लव रिलेशन और लव लाइफ के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, मैरिड लाईफ में शांती रहेगी। डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेमी की किसी बात को टाल देंगे, जिस कारण कोई मिस अन्डरस्टैंडिंग हो सकती है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
  • आपकी ईगो पार्टनर की नाराजगी का कारण बन सकती है। लाईफ में नया लव रिलेशन और रोमांस आएगा, नई सोच जीवन मे लाएं, रिलेशन में मधुरता आएगी, अपने किए गए वादें पूरे करने की कोशिश करेंगे। दिन को व्यर्थ न जाने दें। सोशल मीडिया से जुड़े रहेंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
  • दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आज अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
  • आपको आवश्यकता है अपने प्रेमी से प्यार से बात करने की, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रिश्ता टूट भी सकता है। एक सुखी जीवन के लिए आपको धैर्य के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
  • प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से बीतेगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। आज आप अपने प्रिय को कोई तोहफा भी दे सकते हैं, जिससे उनका मन खिल उठेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें