फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक लव राशिफल: आज इन 7 राशियों को मिलेगा प्रेमी का साथ

Wed, 12 Feb 2020 01:10 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्यार के इस सप्ताह, जिसे वैलनटाइन सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। पढ़ें दैनिक लव राशिफल में किन राशियों के जातकों पर होगी प्रेम की बारिश.....
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal
मेष
  • आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण आपको आज फायदा मिलेगा। आज आपके प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। अगर अकेले हैं तो प्रेमी मिल सकता है।विवाहित लोगों को समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। नौकरी में ध्यान से काम करें और वाणी में नम्रता बनाए रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal
वृष
  • आज आप उत्तेजना से भरे हैं इसलिए विनम्रता की जरूरत है। पति-पत्नी के सम्बन्धों में दरार आ सकती है। अगर ध्यान न रखा गया तो झगड़ा बढ़ सकता है। रिश्तों में बोरियत महसूस कर सकते हैं। वाणी में विनम्रता बनाएं रखें।

4 of 13
love rashifal
मिथुन
  • विदेश से विवाह के कनेक्शन बन सकते हैं। लव पार्टनर आज आप पर मोहित रहेगा। प्रियजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पति-पत्नी में अनबन बढ़ सकती है। युवक-युवतियों के लिए बेहतर दिन है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal
कर्क
  • प्रेम संबंधो की रफ्तार धीमी हो सकती है। पार्टनर की सोच खराब हो सकती है। साथी आपसे किसी बात को लेकर रूठ सकता है। नया रिलेशन आगे चलकर आपकी जिन्दगी को बदल सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal
सिंह
  • आज आपके प्रेमी को फायदा हो सकता है। लव पार्टनर का आकर्षण आपको उसके और करीब लाएगा। पति-पत्नी में काम को लेकर असमंजस रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal
कन्या
  • आज आप अपने जीवनसाथी के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। प्रेमी को लेकर आपने जो सपने संजोए थे वह आज पूरे हो सकते हैं। अपने प्रेमी से मन की बात करें। आज मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
 

8 of 13
love rashifal
तुला
  • परिवार की चली आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की प्लानिंग करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध सुधरेंगे। मनोरंजक शाम रहेगी। प्रेमी के साथ मूवी और डिनर का कार्यक्रम बन सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
  • साथी के साथ झगड़ा हो सकता है इसलिए आपसी समझौता करने के लिए अपने क्रोध को दूर करना पड़ेगा। उत्तेजना वश मुख से गलत शब्द न निकालें। दिन को अनुकूल बनाने के लिये संयम से काम लेना पड़ेगा। पति-पत्नी के मध्य बैंक बैलेंस को लेकर गलतफहमियां बढ़ सकती है। 

10 of 13
love rashifal
धनु
  • प्रेम विश्वास की नींव पर टिका होता है। आपकी यही अभिव्यक्ति आपके लव पार्टनर को खुश कर देगी और आपके प्रेम की नैया किनारे लगेगी। लव रिलेशन में तनाव बढे़गा जिसका असर लव लाईफ पर पड़ेगा। पति पत्नी समय एक साथ बिताएंगे।
 

11 of 13
love rashifal
मकर
  • आज आपका पार्टनर आपको अधिक समय नहीं दे पाएगा और वह क्रोधित हो सकता है। मीठे बोल मन की पीड़ा को दूर कर देगें। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। अपने लव पार्टनर के साथ शाम को एन्जाय करेंगे।

12 of 13
love rashifal
कुंभ
  • आपकी सेहत खराब हो सकती है जिस वजह से अस्पताल जाना पड़ सकता है। अगर कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ समय कम व्यतीत हो सकता है। आफिस में काम की अधिकता तरक्की तो लाएगी परन्तु लव रिलेशन को समय नहीं दे पाएंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal
मीन
  • सोशल मीडिया पर नए लोगों से सम्पर्क बनेगा। विवाहित दम्पत्ति के लिए बेहतरीन दिन है। पार्टनर को दफ्तर में सम्मान मिल सकता है। प्रेमी आपका ख्याल रखेगा। युवक युवतियों की नौकरी लग सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तो में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें