फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 27 जून: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sat, 27 Jun 2020 12:08 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Daily Love Rashifal 
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 27 जून 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में अच्छे समाचार मिलेंगे और शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में भी शुभ समय की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में आज कोई बहुत अच्छी बात होगी, जो उन्हें बहुत खुश रखेगी।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन जीने वालों को तनाव मिलेगा, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में काफी उथल-पुथल मचेगी और जीवनसाथी से झगड़ा भी हो सकता है और उनकी तबीयत भी बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन जीने वाले को आज रोमांस के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में प्रेम और आपसी बातचीत से हर मामले का हल निकलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें तो विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। बिना किसी बात के झड़प हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण स्थितियों में बीतेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
प्रेम जीवन में तनाव बढ़ने से दिक्कतें होंगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनका गृहस्थ जीवन बेहद खुशनुमा रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आप किसी बात को लेकर शक की आदत से बचकर रहें क्योंकि यह गृहस्थ जीवन को नुकसान पहुंचाएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज सामान्य नतीजे मिलेंगे और परिवार में आपके प्रिय को लेकर कोई बात हो सकती है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आप अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। आपका मन में कई सारे द्वंद चल रहे हैं, जिन्हें सामने रखना या ना रखना, इसी कशमकश में आप परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। रोमांस का अवसर मिलेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को चिकनी चुपड़ी बातों से दूर रहना चाहिए और साफ-साफ अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन कमजोर है। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन के लिए भी दिनमान कमजोर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें