lord vishnu mystery
- फोटो : Social Media
अब कुछ बातें कलाओं के बारे में। पहले तो यह कि चंद्रमा की सोलह कलाएं मानी गई हैं। ‘योगचूड़ामणि’ के अनुसार सोलह कलाओं से युक्त व्यक्ति ईश्वर के समान होता है। कुमति, सुमति, विक्षित, मूढ़, क्षित, मूर्छित, जाग्रत, चैतन्य, अचेत आदि मन की स्थितियां होती हैं। कहा जाता है कि मन की इन स्थितियों का जो व्यक्ति बोध करने लगता है, वही कलाओं में गति कर सकता है। इन कलाओं के नाम ग्रंथों में अलग-अलग मिलते हैं।