फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2017: आज वापस कैलाश लौटेंगे भगवान गणेश, ऐसे करें विसर्जन

Tue, 05 Sep 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी 11 दिनों तक पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच रहने के बाद आज यानि अनंत चतुर्दशी के दिन वापस कैलाश पर्वत चले जाएंगे। 25 अगस्त से गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू हुआ गणेश उत्सव  5 सितंबर को समाप्त हो रहा है। इस बार पंचक लगने पर गणेश विसर्जन हो रहा है। गणेश विसर्जन पर शुभ मुहूर्त  में पूजा पाठ  करना विशेष फलदायी होता है।


पढ़ें- श्राद्ध पक्षः 15 दिनों में बन रहे हैं ये 4 शुभ योग, खरीदारी से मिलेगा लाभ
विज्ञापन

2 of 5
इस बार गणेश विसर्जन के समय पंचक शुरू हो रहा है। सोमवार को 11 बजकर 55 मिनट से पंचक आरम्भ हुआ है। शास्त्रो के अनुसार,पंचक में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, लेकिन भगवान गणेश स्वयं विघ्नहर्ता है इसलिए इसका कोई दोष नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 5
विसर्जन के पीछे पुराणों में कारण बताया गया है कि एक बार महर्षि वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश को महाभारत की कथा सुनाई थी। लगातार दस दिनों तक वेदव्यास आंखे बंद कर भगवान गणेश को कथा सुनाते रहें और गणेशजी उसे बिना रुके लिखते रहें।

4 of 5
दस दिनों के बाद जब कथा पूरी हुई तो वेदव्यास ने आंखे खोली तो देखा कि लगातार लिखने के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान तेज हो गया था तब गणेशजी के तापमान को कम करने के लिए वेदव्यास ने तालाब में गणेश जी को स्नान कराया, तब से इसी दिन से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने की परंपरा शुरू होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान गणेश जी के विसर्जन से पहले संकल्प लेते हुए गणेश जी की पूजा अर्चना करें। गणेशजी की मूर्ति पर सिंदूर लगाएं। 21 दुर्वा और लड्डुओं का भोग लगाएं। विसर्जन का शुभ मुहूर्त में गणेश जी का आशीर्वाद लेते हुए उनको विदा करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें