फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है मंदिर में दीपक जलाने का सही तरीका, खत्म होगा राहु-केतु का प्रकोप

Mon, 28 May 2018 09:50 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
puja aarti
पूजा में दीपक जलाने का बड़ा महत्त्व माना गया है। कहा जाता है कि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। वैसे तो अलग-अलग पूजा में घी या तेल के दीपक जलाने की परंपरा रही है। पर क्या आप जानते हैं कि दीपक जलाने से कई तरह के ग्रह दोषों को शांत करे में भी मदद करता है। इतना ही नहीं यह सकारात्मक उर्जा का संचार करता है। आगे की स्लाइड्स में जानें दीपक जलाने का सही तरीका...
विज्ञापन

2 of 6
puja aarti
अगर आपके घर में हमेशा धन की समस्या बनी रहती है या फिर धन आने के बाद टिक नहीं पता है तो इसके लिए आपको अपने घर के मंदिर में  सुबह-शाम घी का दीपक जलाना शुरू कर दें। घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धीरे-धीरे आपकी परेशानी दूर होने लगेगी। इसके साथ ही आपके घर में किसी भी तरह का रोग-कष्ट भटकता भी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
puja aarti
अगर आपको कोई शत्रु नुकसान पहुंचा रहा है तो आप शनिवार या सोमवार के दिन किसी भी भैरव मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाएं। आपको कुछ ही समय में इसका असर साफ दिखने लगेगा। इसके अलावा अगर आपके जीवन में शनि दोषों के कारण कोई दिक्कते आ रही हो तो हर शनिवार पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं।

4 of 6
puja aarti
यदि आपके बिजनेस में लोगों के साथ संबंध खराब होने के कारण नुकसान हो रहा हो या ऑफिस में बॉस या सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो तो इससे निजात पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की प्रतिमा के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
rahu ketu
राहु-केतु की उपस्थिति के कारण हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए घर के पूजा मंदिर में अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आप इन दोनों ग्रहों के बुरे प्रभावों से मुक्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mata luxmi
रोजाना मां लक्ष्मी के समक्ष सातमुखी घी का दीपक जालाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपके लिए आर्थिक समृद्धि और धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें