फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2019: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन चार राशि वालों के लिए होगा अशुभ

Mon, 25 Nov 2019 06:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
surya grahan
वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रह 26 दिसंबर को होगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस सूर्य ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा के साथ ज्ञान, प्रगति और संतान का कारक ग्रह गुरु बृहस्पति ये तीनों ग्रह एक ही रेखा में होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभाशुभ होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
surya grahan
इन राशि वालों के लिए शुभ होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से राशिचक्र की ऐसी तीन राशियां हैं जिनको इस अवधि में बहुत ही शुभ फल प्राप्त होंगे। इसमें कर्क, धनु और कुंभ राशि के जातकों को लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। जबकि अन्य राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण बहुत ज्यादा लाभकारी नहीं होगा। इनमें चार राशियां हैं जिन पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव सर्वाधिक देखा जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
rashi
मेष
वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ प्रभावकारी हो सकता है। इस अवधि में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस अवधि में मेष राशि वाले अपने निजी जीवन की समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे। उनकी मानसिक परेशानियों में वृद्धि होने की संभावना है। दिसंबर के अंतिम दिनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

4 of 6
rashi
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों पर भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इस अवधि में कई तरह के अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इन्हें चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। परिस्थियां विपरीत अवश्य होंगी किंतु बाद में अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं। इस अवधि में आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। रिस्क लेने से न घबराएं।
विज्ञापन

5 of 6
rashi
तुला
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि के जातकों के जीवन में विपरीत परिस्थितियां आएंगी। अपनों के बीच गलतफहमियां रिश्तों में खटाल पैदा कर सकती है। इस अवधि में जो भी निर्णय लें, उसे सोच-समझकर लें। इस समय अपनी सेहत का ख्याल रखें और किसी तरह की लापरवाही न बरतें, अन्यथा समस्या लंबे समय तक रह सकती है। अगर मन में किसी तरह का भ्रम हो तो उसे तुंरत ही दूर करें। मन में नकारात्मक सोच न पनपे, इसके लिए योग व ध्यान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को भी इस सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सेहत तो स्थिर रहेगी, परंतु आपके करीबी लोगों की सेहत खराब हो सकती है। उनकी गिरती हुई सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी दिनचर्या में परिवर्तन आ सकता है, जो कि अच्छे संकेत नहीं है। इस समय खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहर की चीजें न खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें