लंबी और गोल बत्ती का महत्व
- फोटो : adobe stock
लंबी और गोल बत्ती का महत्व
दीपक में कौन सी बत्ती लगानी चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोगों में भ्रम रहता है। वास्तु के अनुसार, दोनों प्रकार की बत्तियों का अलग प्रभाव होता है।
लंबी बत्ती को धन, समृद्धि और परिवार की वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इसे लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा और कुल देवताओं के सामने जलाना शुभ माना जाता है।
वहीं गोल बत्ती, जिसे फूल बत्ती भी कहा जाता है, मानसिक शांति और स्थिरता के लिए जलाई जाती है। इसे विष्णु, शिव और हनुमान जी के समक्ष जलाना लाभकारी माना जाता है।