Naga Sadhu
सातवीं परीक्षा-शरीर पर भस्म और रूद्राक्ष धारण करना
नागा साधु कभी भी अपने शरीर पर किसी भी तरह का कोई वस्त्र नहीं पहनते। नागा साधुओं को भस्म एवं रूद्राक्ष धारण करना पड़ता है। स्नान के बाद नागा साधु सबसे पहले अपने शरीर पर भस्म रमाते हैं। यह भस्म भी प्रतिदिन ताजी होती है।सूर्योदय से पूर्व उठ जाने के बाद नित्यक्रिया और स्नान के बाद नागा साधु अपना श्रृंगार करते हैं। भभूत, रुद्राक्ष, कुंडल आदि से श्रृंगार करने वाले नागा साधु अपने साथ त्रिशूल, डमरू, तलवार, चिमटा, चिलम आदि साथ रखते हैं।