फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, हर मुराद होगी पूरी

Sun, 14 Aug 2022 11:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : iStock
Krishna Janmashtami 202: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा। ये पर्व देशभर में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं मथुरा-वृंदावन में इस त्योहार की अलग ही धूम होती है। खासकर मंदिरों और घरों में लोग बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं। लड्डू गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है। उनका शृंगार किया जाता है। लोग व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग कान्हा जैसी संतान की कामना के साथ ये व्रत रखते हैं और मुरलीवाले को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को शृंगार और भोग लगाने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार उपाय इस प्रकार हैं... 
विज्ञापन

2 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों का स्वामी ग्रह मंगल होता है और लाल रंग इनके लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करने के बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वृष राशि के जातकों को लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण उनकी सारी परेशानियों को दूर कर देंगे।

4 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन कान्हा का चंदन से तिलक करना चाहिए। इसके बाद उन्हें भोग में दही अर्पण करना चाहिए। फिर भगवान के सामने हाथ जोड़कर अपनी अर्जी लगाएं।
विज्ञापन

5 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद रंग का वस्त्र अर्पित करना करना चाहिए। फिर उन्हें दूध और केसर का भोग लगाना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के जातक कान्हा जी का श्रृंगार गुलाबी रंग के कपड़ों से करें। इसके बाद अष्टगंध का तिलक लगाएं। साथ ही प्रसाद में उन्हें माखन-मिश्री चढ़ाएं।
विज्ञापन

7 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को हरे रंग के वस्त्रों से सजाएं। इसके बाद उन्हें मावे का भोग जरूर लगाएं।

8 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं। इसके बाद लड्डू गोपाल को घी का भोग लगाएं। 

9 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाल वस्त्र पहनाएं। साथ ही उन्हें माखन या दही चढ़ाएं।

10 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातक जन्माष्टमी पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं। इसके बाद भगवान को पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं।

11 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातक कान्हा को नीले वस्त्रों से श्रृंगार करें। साथ ही पूजा में उन्हें मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

12 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुभ राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को नीले रंग का वस्त्र पहनाएं। फिर मुरली मोहन को बालूशाही का भोग लगाएं।
विज्ञापन

13 of 13
इस जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
जन्माष्टमी पर मीन राशि के जातक भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबरी वस्त्र और पीले ही रंग के कुंडल पहनाएं। इसके बाद भोग में केसर और बर्फी चढ़ाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें