फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी आयु के लिए भीष्म पितामह की ये तीन बातें जरूर याद रखें

Sun, 18 Aug 2019 10:33 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ जिंदगी और लंबी आयु हर कोई चाहता है। लेकिन आज के दौर में लोग जिस लाइफस्टाइल को अपना रहे हैं, उससे जिंदगी छोटी होने लगी है। अच्छे स्वास्थ्य वाले लोग भी मौत के मुंह में समा रहे हैं। ऐसे में अगर आप लंबी आयु चाहते हैं तो आपको भीष्म पितामह के बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं इच्छा मृत्यु के वरदान के साथ सदियों तक जीवित रहने वाले भीष्म पितामह के जीव संबंधी विचार और लंबी आयु प्राप्ति के तरीके।

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
विज्ञापन

2 of 5
भीष्म पितामह - फोटो : Social Media
एता बुद्धिं समांस्थय जीवितत्यं सदा भवेत् । 
जीवन् पुण्यमवाप्नोति पुरुषो भद्रमश्नुते।।

भीष्म पितामह ने श्लोक के जरिए बताया है कि पुण्य का संचय करना जरूरी होता है। लेकिन जो इंसान जीवित रहता है वही पुण्य का संचय करता है। इससे आय में बढ़ोत्तरी होती है। इसलिए कभी भी जीवन का परित्याग नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया है कि जीवन से निराशा नहीं होना चाहिए और आत्महत्या का विचार कभी भी मन में नहीं लाना चाहिए। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
विज्ञापन

3 of 5
भीष्म पितामह - फोटो : Social Media
यथा यथैव जीवेद्धि तत्कर्तव्यमहेलया। 
जीवितं मरणाच्छ्रेयो जीवन्धर्ममवाप्नुयात्।।

भीष्म पितामह ने श्लोक के जरिए बताया है कि जीवन को टिकाये रखने के लिए जो कुछ भी करना पड़े वह करना चाहिए। मरने से ज्यादा बेहतर जीना होता है। इसलिए जीने के लिए जो भी करना पड़े वह करना ही चाहिए। इसलिए अगर लंबा जीना चाहते हैं तो खराब से खराब हालात में भी जीने की आस ना छोड़ें। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 

4 of 5
आचाराल्लभते ह्यायुराचाराल्लभते श्रियम्। 
आचारात्कीर्तिमाप्नोति पुरुष: प्रेत्य चेह च।।

उक्त श्लोक से भीष्म पितामह ने बताया कि आचार से मनुष्य को लंबी आयु मिलती है। इससे ही मनुष्य को धन प्राप्ति होता है।

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भीष्म पितामह - फोटो : you tube
पितामह का कहना है कि अच्छे व्यवहार और विचार से ही इंसान लोक और परलोक दोनों में ही निर्मल कीर्ति प्राप्त करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें