महाभारत कौरवों और पांडवों के बीच हुए युद्ध की वजह से जाना जाता है। महाभारत की कथा जितनी रोचक है उतनी ही चौकानें वाली भी है। महाभारत में ऐसे कई पात्र थे जिनकी वजह से महाभारत की हर एक घटना को याद किया जाता है। सभी पात्रों में द्रौपदी भी एक प्रमुख पात्र थी। द्रौपदी का विवाह पांचों पांडवों के संग हुआ।
विज्ञापन
2 of 9
महाभारत द्रौपदी
मान्यता के अनुसार नारद जी ने पांचों पांडवों और द्रौपदी के बीच हर एक के साथ रहने के कुछ नियम बनाए थे जिसका पालन सभी करते हैं। नियम के मुताबिक जब एक भाई द्रौपदी के साथ एकांत में रहता तो उस समय कोई दूसरा भाई नहीं जा सकता। इस नियम तोड़ने पर 12 साल तक जंगल में अकेले ब्रहाचारी का जीवन बिताना पड़ता था।
विज्ञापन
3 of 9
Pandav Mahabharat
इसके अलावा द्रौपदी ने भी पांचों पतियों संग गजब का तालमेल रखती थी जिसकी वजह से कभी पांडवों में द्रौपदी को लेकर विवाद नहीं हुआ। सवाल उठता है कि द्रौपदी के पास ऐसा कौन सा मंत्र या मैनेजमेंट था जिससे वह अपने पतियों के बीच तालमेल बनाकर रखती थी।
4 of 9
द्रौपदी
- फोटो : amar ujala
एक बार भगवान श्री कृष्ण की पत्नी सत्यभामा ने द्रौपदी से इस मैनेजेमेंट का राज पूछ लिया। द्रौपदी ने सत्यभामा के सवाल का जवाब देते हुए जो बताया उसे कोई लड़की समझ ले तो उसका वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल होगा।
विज्ञापन
5 of 9
Mahabharat
द्रौपदी कहती हैं सबसे जरूरी है आपका चरित्र अच्छा हो। इसके लिए आपको ऐसी महिलाओं से बचना चाहिए जिनका चरित्र अच्छा नहीं हो। दुष्चरित्र स्त्री से संपर्क आपका चरित्र भी खराब करता है और इससे आपसी तालमेल बिगड़ जाता है। द्रौपदी कहती हैं वह हमेशा इन बातों का ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Main Door
लड़कियों को अधिक दरवाजे या खिड़कियों से ताक-झांक नहीं करना चाहिए। इस तरह का व्यवहार स्त्री के चरित्र के लिए ठीक नहीं होता है। जो स्त्री इस बात का ध्यान रखती है उनके दांपत्य जीवन में आपसी भरोसा बढ़ता है।
विज्ञापन
7 of 9
प्यार और जिंदगी
द्रौपदी ने बताया कि पति को वश में करने के लिए तंत्र मंत्र, टोने और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपसी प्रेम बढ़कार पति को जीता जा सकता है।
8 of 9
husband wife
अपने रिश्तों की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। रिश्तों के बीच आपको कैसा तालमेल रखना चाहिए इस बात की भी समझ जरुरी है।