अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से साल का आखिरी महीना चल रहा है, तो वहीं हिंदू कैलेंडर के मुताबिक ये वर्ष का ये नौवां माह है। इसे अगहन मास या मार्गशीष माह कहा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष मास को भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप माना गया है, इसलिए मार्गशीष में भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। देवउठनी एकादशी से देव जाग्रत होने के बाद शुभ कार्यों का आरंभ हो गया था। मार्गशीष की अमावस्या के बाद से खरमास आरंभ हो जाएगा। खरमास आरंभ होने पर एक माह तक शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं तो चलिए जानते हैं कब से अगहन मास की अमावस्या और कब से प्रारंभ हो रहे हैं खरमास...