फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर आम के पत्ते लगाना शुभ है या अशुभ, लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें

Mon, 11 Jun 2018 08:02 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बात चाहे घर की सजावट की हो या फिर किसी शुभ काम की, घर के मुख्य द्वार को हमेशा आम की पत्तियों से ही सजाया जाता है। पर क्या आप जानते हैं इस वृक्ष की पत्तियों में ऐसा क्या खास है जो इन्हें हर शुभ काम में इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे कई अहम धार्मिक कारण।    
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय हिन्दू संस्कृति में आम के वृक्ष को पूजनीय माना जाता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इसके फल के अलावा इसकी लकड़ियां और पत्तियां भी बेहद लाभकारी और गुणकारी होती है।हिन्दू धर्म में आम के पेड़ की लकड़ियों का इस्तेमाल समिधा के रूप में किया जाता है।माना जाता है इस लकड़ी को घी के साथ जलाने पर घर में सकात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस पेड़ की पत्तियों को घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने से घर में सुख और समृद्धि बढ़ने के साथ सभी मंगल कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
धार्मिक मान्यतानुसार आम हनुमान जी का प्रिय फल है इसीलिए जहां आम और आम के पत्ते होते है वहां हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में भी दरवाजें पर आम के पत्तों को लटकाना अत्यंत शुभ माना गया है।

4 of 6
हमारी भारतीय संस्कृति में आम के पेड़ की लकड़ियों का उपयोग समिधा के रूप में वैदिक काल से ही किया जा रहा है। माना जाता है कि आम की लकड़ी, घी, हवन सामग्री आदि का हवन में उपयोग करने से वतावरण में सकारात्मकता बढ़ती है।
विज्ञापन

5 of 6
घर के प्रवेश द्वार पर आम की पत्तियां लटकाने से घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। बाहर से आने वाली हवा जब भी इन पत्तियों का स्पर्श कर घर में घुसती है तो वह सकारात्मक कणों को भी अपने साथ लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम की पत्तियों से टकराकर घर में घुसने वाली हवा घर में सुख और समृद्धि लाती है। माना जाता है  और ऐसे घर को कलह कभी भी जकड़ नहीं सकती। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि प्रवेश द्वार पर आम की पत्तियां लटकाने से बिना विघ्न सारे मांगलिक कार्य पूरे हो जाते हैं। इसलिए तो कोई भी शुभ कार्य करते समय सबसे पहले घर के दरवाजे पर आम के पत्तों को लटकाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें