हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। वार के अनुसार हर दिन पूजा करने का अपना महत्व होता है। शास्त्रों में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा उपासना करने का विधान है। शुक्र का दिन मां लक्ष्मी से सुख-संपत्ति और वैभव का आशीर्वाद पाने का दिन है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा को बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को प्रबल बनाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। यदि आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत है तो आप इन सभी सुखों से युक्त होते हैं, जबकि यदि शुक्र अशुभ है तो आपको तमाम तरह के आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। दांपत्य जीवन के सुख का अभाव रहता है।