फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी मौत से पहले ये 7 संकेत बताते हैं कि आपका काल आ गया है

Sun, 18 Aug 2019 02:33 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
हिंदू पुराणों व कई महत्वपूर्ण पौराणिक किताबों में यह बताया गया है कि जिसने भी इस धरा पर जन्म लिया है उसे एक दिन जरूर मरना है। क्योंकि यह धरती मृत्यु लोक है यानी यहां पर मृत्यु का साम्राज्य है। लेकिन मृत्यु के लिए हर व्यक्ति का एक समय निर्धारित है और उसी समय उसे जाना होता है। अकाल मृत्यु ईश्वर का दंड माना गया है, जिसमें व्यक्ति का शरीर छीन जाता है। लेकिन उसकी आत्मा को परलोक में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाती है और जब तक उसकी वास्तविक मृत्यु का समय नहीं आता वह बिना शरीर के भटकता रहता है। शिव पुराण में कामदेव की कथा का जिक्र है, जिसमें शिव जी द्वार भष्म किए जाने के बाद कामदेव अशरीरी होकर भटकते रहते हैं। लेकिन जिनकी कुदरती मृत्यु होती है उन्हें मृत्यु से पहले कुछ संकेत मिल जाते हैं और यह काम नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अपनी नाक के अगले हिस्से को नहीं देख पा रहे हैं तो यह संकेत है मृत्यु धीरे-धीरे पास आ रही है।
विज्ञापन

3 of 8
आपकी परछाई आपको नहीं दिख रही है तो यह मृत्यु करीब आने के सूचक माने गए हैं।

4 of 8
- फोटो : instagram
सब कुछ ठीक होते हुए भी आइने में अपना चेहरा साफ नहीं दिखना या आइने में अपने को देखकर भी खुद को नहीं पहचान पाना।
विज्ञापन

5 of 8
शिव पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के 6 महीने पहले व्यक्ति की जीभ उचित प्रकार से काम करना बंद कर देती है व्यक्ति को भोजन का सही स्वाद नहीं मिलता। बोलने में भी परेशानी आने लगती है।
विज्ञापन

6 of 8
जीभ के अलावा मुंह, कान, आंख भी सही से काम करना बंद कर देते हैं। शरीर के ये ज्ञानेन्द्रियां एक साथ काम करना बंद कर दे तो यह संकेत है कि मृत्यु बहुत करीब है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
तारों भरी आकाश में भी जब तारे नहीं दिखें तो संकेत है कि जीवन के बस कुछ ही महीने बचे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
चंद्रमा की सतह - फोटो : Social media
मृत्यु के करीब आने पर व्यक्ति चांद सूरज सामान्य नजर नहीं आते चांद तारों के चारों तरफ काले या लाल घेरे नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें