फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन के ये 90 मिनट होते हैं अशुभ, भूलकर भी न करें कोई भी शुभ काम

Sat, 03 Mar 2018 07:39 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शास्त्रों में किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले मुहूर्त देखने की परंपरा होती है। ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में काम शुरू करने से परिणाम अच्छा निकलता है। वही इसके उलट अगर अशुभ मुहूर्त में कोई काम किया जाता है तो इसका परिणाम बुरा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब राहुकाल चल रहा हो तो उस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
शनि ग्रह के बाद दूसरा अशुभ ग्रह राहू को माना जाता है और यह छाया ग्रह भी अशुभ फल प्रदान करता है। ज्योतिष के अनुसार हर दिन 90 मिनट का समय राहुकाल का समय होता है और ऐसा माना जाता है कि इस दौरान अगर कोई भी शुभ काम किया जाय तो वह अशुभ होता है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आठवें भाग का स्वामी राहु होता है। आइए जानते हैं हर दिन के हिसाब से किस समय लगता है राहुकाल।
विज्ञापन

3 of 4
सोमवार को राहुकाल का समय- सुबह 07.30 से 9 बजे तक रहता है 
मंगलवार को राहुकाल का समय- दोपहर 03.00 से 04.30 बजे तक रहता है
बुधवार को राहुकाल का समय- दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक रहता है
गुरुवार को राहुकाल का समय- दोपहर 01.30 से 3.00 बजे तक रहता है  
विज्ञापन

4 of 4
शुक्रवार को राहुकाल का समय- सुबह 10.30 से 12.00 बजे तक रहता है
शनिवार को राहुकाल का समय- सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक रहता है
रविवार को राहुकाल का समय- शाम 04.30 से 6.00 बजे तक रहता है   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें