14 मार्च, शनिवार से खरमास की शुरुआत हो गई है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास लग जाता है। 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास रहेगा, और इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों की मनाही होती है। विवाह, जनेऊ संस्कार, आदि सभी तरह के मांगलिक कार्य इस माह में प्रतिबंधित होते हैं। आइए, आज जानते हैं इस माह में क्यों नहीं होते हैं शुभ कार्य और कब से प्रारंभ होंगे मांगलिक कार्य....
विज्ञापन
2 of 9
खरमास में क्यों नहीं होते हैं शुभ कार्य
धार्मिक मान्यता
धार्मिक रूप से ये समय अपवित्र होता है, इसलिए इस समय मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
ज्योतिषीय मान्यता
खरमास में सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है और मान्यता है कि सूर्य जब मीन राशि में होता है तो इस दौरान मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते हैं। इस अवधि में सूर्य मलीन (अशुभ) हो जाता है। मलीन सूर्य के कारण इसे मलमास भी कहते हैं।
4 of 9
कब से शुरु होंगे मांगलिक कार्य
खरमास 13 अप्रैल, सोमवार को समाप्त हो जाएगा। खरमास के समाप्त होते ही मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। 14 अप्रैल, मंगलवार से मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश एवं जनेऊ संस्कार आदि किए जा सकते हैं।
अगली स्लाइड्स में जानिए साल 2020 के शुभ विवाह मुहूर्त....
विज्ञापन
5 of 9
विवाह मुहूर्त अप्रैल 2020
तारीख दिन तिथि नक्षत्र
16 अप्रैल गुरुवार वैशाख कृ. नवमी धनिष्ठा
17 अप्रैल शुक्रवार वैशाख कृ. दशमी उ.भाद्रपद
25 अप्रैल शनिवार वैशाख शु. द्वितीया रोहिणी
26 अप्रैल रविवार वैशाख शु. तृतीया रोहिणी
विज्ञापन
6 of 9
विवाह मुहूर्त मई 2020
तारीख़ दिन तिथि नक्षत्र
1 मई शुक्रवार वैशाख शु. अष्टमी मघा
2 मई शनिवार वैशाख शु. नवमी मघा
4 मई सोमवार वैशाख शु. एकादशी उ.फाल्गुनी हस्त
5 मई मंगलवार वैशाख शु. त्रयोदशी हस्त
6 मई बुधवार वैशाख शु. चतुर्दशी चित्रा चित्रा
15 मई शुक्रवार ज्येष्ठ कृ. अष्टमी धनिष्ठा
17 मई रविवार ज्येष्ठ कृ. दशमी उ.भाद्रपद
18 मई सोमवार ज्येष्ठ कृ. एकादशी उ.भाद्रपद रेवती
19 मई मंगलवार ज्येष्ठ कृ. द्वादशी रेवती
23 मई शनिवार ज्येष्ठ शु. प्रतिपदा रोहिणी
विज्ञापन
7 of 9
विवाह मुहूर्त जून 2020
तारीख़ दिन तिथि नक्षत्र
11 जून गुरुवार आषाढ़ कृ. षष्ठी धनिष्ठा
15 जून सोमवार आषाढ़ कृ. दशमी रेवती
17 जून बुधवार आषाढ़ कृ. एकादशी अश्विनी
27 जून शनिवार आषाढ़ शु. सप्तमी उ.फाल्गुनी
29 जून सोमवार आषाढ़ शु. नवमी चित्रा
30 जून मंगलवार आषाढ़ शु. दशमी चित्रा