फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, सफल होगा व्रत

Thu, 09 Oct 2025 03:09 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि करवा चौथ के दिन यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े और आभूषण धारण करती हैं, तो उन्हें व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार करवा चौथ पर पहनने योग्य शुभ रंग कौन सा है। 
विज्ञापन
1 of 13
करवा चौथ 2025 राशि के अनुसार चुनें साड़ी का रंग - फोटो : Amar Ujala
Karwa Chauth 2025 Saree According To Zodiac Sign: हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस बार यह व्रत 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं, जो सूर्योदय से शुरू होकर रात को चंद्रमा के दर्शन और पति के हाथ से जल ग्रहण करने पर पूर्ण होता है।
Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद? जानें व्रत खोलने का समय
Karwa Chauth 2025: पहली बार रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
इस अवसर पर महिलाएं न केवल पूजा और व्रत करती हैं, बल्कि सोलह श्रृंगार भी करती हैं। सुहाग की निशानी समझे जाने वाले वस्त्र, चूड़ियां, बिंदियां, मेहंदी और गहनों से सजना इस दिन का अहम हिस्सा है। ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि करवा चौथ के दिन यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े और आभूषण धारण करती हैं, तो उन्हें व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है। प्रत्येक राशि के लिए अलग-अलग रंग शुभ माने जाते हैं, जो जीवन में सकारात्मकता और सौभाग्य लेकर आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार करवा चौथ पर पहनने योग्य शुभ रंग कौन सा है। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि  - फोटो : अमर उजाला
राशि अनुसार करवा चौथ पर पहने शुभ रंग
मेष राशि 

मंगल ग्रह के स्वामी वाली इस राशि की महिलाओं को लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही इन्हीं रंगों की चूड़ियां पहनना भी शुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि  - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
शुक्र ग्रह की राशि होने के कारण व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए लाल और सिल्वर रंग बेहद शुभ माने गए हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।
 

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
इस राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए इस राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं। हरे रंग को शुभता और तरक्की का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
चंद्रमा के प्रभाव वाली इस राशि की महिलाओं को लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना भी शुभ फल प्रदान करता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि  - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सूर्य की राशि होने से इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े और आभूषण पहनने चाहिए। इन रंगों का प्रयोग करने से करवा माता का आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होता है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि  - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
यह राशि बुध ग्रह की है। इस राशि की महिलाओं के लिए हरे, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र तथा आभूषण शुभ रहते हैं।

8 of 13
तुला राशि  - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली इस राशि की महिलाओं को लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहननी चाहिए। यह दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने वाला माना जाता है।

9 of 13
वृश्चिक राशि  - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
मंगल ग्रह की इस राशि की महिलाओं के लिए लाल, मरून और गोल्डन रंग श्रेष्ठ माने जाते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनकर पूजा करने से विशेष फल मिलता है।

10 of 13
धनु राशि  - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
बृहस्पति की राशि होने के कारण पीले और आसमानी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाते हैं।

11 of 13
मकर राशि  - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
इस राशि पर शनि का प्रभाव होता है। महिलाओं को नीले रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चाहिए। यह रंग स्थिरता और शांति प्रदान करता है।
 

12 of 13
कुंभ राशि  - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
इस राशि की अधिपति भी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं के लिए नीला और सिल्वर रंग सबसे अधिक शुभ होता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि  - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
बृहस्पति की राशि मीन के लिए लाल और गोल्डन रंग उपयुक्त माना गया है। इन रंगों के कपड़े और चूड़ियां पहनने से दांपत्य जीवन में सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें