फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2025: शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय

Wed, 05 Nov 2025 10:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय करने से शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं। खासतौर पर जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो, उनके लिए यह दिन बेहद शुभ और महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
1 of 5
शनि और राहु-केतु के दुष्प्रभावों से बचने के खास उपाय - फोटो : Amar Ujala
Kartik Purnima Upay In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ ग्रहों के दोषों से मुक्ति पाने के लिए भी विशेष उपाय किए जाते हैं। वर्ष 2025 में यह शुभ तिथि 5 नवंबर को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं। खासतौर पर जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चल रही हो, उनके लिए यह दिन बेहद शुभ और महत्वपूर्ण होता है।

Kartik Purnima 2025: 5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानें धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व
Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

2 of 5
शिव आराधना से दूर होंगे ग्रहदोष - फोटो : adobe stock
शिव आराधना से दूर होंगे ग्रहदोष
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की आराधना करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने से शनि और राहु-केतु का प्रभाव कम होता है। शनि देव स्वयं भगवान शिव के परम भक्त हैं, इसलिए इस दिन की गई शिव पूजा से शनि की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करना शुभ फल देता है और जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
छाया दान से शनि देव होंगे प्रसन्न - फोटो : adobe
छाया दान से शनि देव होंगे प्रसन्न
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि यदि शनि देव प्रसन्न हो जाएं तो राहु और केतु भी अपने नकारात्मक परिणाम देना बंद कर देते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन छाया दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए एक पात्र में सरसों का तेल लेकर शनि मंदिर में अर्पित करें। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या का असर घटता है और जीवन में स्थिरता आती है।

4 of 5
हनुमान उपासना से शनि के प्रकोप में कमी - फोटो : adobe stock
हनुमान उपासना से शनि के प्रकोप में कमी
कार्तिक पूर्णिमा के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी होता है। शनि देव उन लोगों पर कृपा बरसाते हैं जो हनुमान जी की भक्ति करते हैं। अतः इस दिन श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा और चालीसा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

राहु की महादशा से राहत का उपाय
यदि आप राहु की महादशा या प्रतिकूल प्रभावों से गुजर रहे हैं, तो इस दिन किसी बिल्ली को दूध या रोटी खिलाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से राहु का नकारात्मक प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपदान और कौवा सेवा का महत्व - फोटो : adobe stock
दीपदान और कौवा सेवा का महत्व
पूर्णिमा की शाम को दीपदान करना बहुत पुण्यदायक होता है। आप किसी नदी, सरोवर या मंदिर परिसर में दीपक जलाकर अर्पित करें। इससे न केवल ग्रहों के दोष शांत होते हैं, बल्कि सौभाग्य भी बढ़ता है। इसके अतिरिक्त कौए को रोटी खिलाना भी शुभ माना गया है। यह उपाय राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक होता है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें