फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalashtami 2026: कालाष्टमी पर करें ये पांच उपाय, नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा

Thu, 09 Apr 2026 01:35 PM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalashtami 2026 Upya: कालाष्टमी को बेहद प्रभावशाली दिन माना जाता है, खासकर जब बात बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने की हो। आइए जानते हैं इस दिन किए जानें वाले कुछ खास उपाय। 
विज्ञापन
1 of 5
कालाष्टमी पर करें ये पांच उपाय - फोटो : Amar Ujala
Nazar Dosh Upay In Hindi: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व माना गया है। यह दिन भगवान शिव के उग्र और रक्षक स्वरूप काल भैरव को समर्पित होता है। हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों में कालभैरव को काशी का रक्षक और संकटों का नाश करने वाला देवता बताया गया है, जो अपने भक्तों की हर तरह की नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करते हैं।

कालाष्टमी को बेहद प्रभावशाली दिन माना जाता है, खासकर जब बात बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने की हो। अप्रैल 2026 में यह पर्व 10 अप्रैल, शुक्रवार को पड़ रहा है। यदि आपके काम बार-बार रुक जाते हैं, घर में तनाव बना रहता है या सेहत बार-बार बिगड़ती है, तो इस दिन किए गए कुछ खास उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

Grahan Yog In Kundali: कुंडली में ये युति बनती है तनाव और डिप्रेशन का कारण, समय रहते करें ये उपाय
विज्ञापन

2 of 5
नजर दोष दूर करने के उपाय - फोटो : adobe stock
नजर दोष दूर करने के उपाय

काला धागा उपाय

कालाष्टमी के दिन कालभैरव मंदिर में जाकर उनके चरणों से सिंदूर लें और उसे काले धागे पर लगाएं। इसके बाद “ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं” मंत्र का जाप करते हुए इस धागे को दाहिने हाथ की कलाई या गले में धारण करें। मान्यता है कि यह उपाय व्यक्ति को बुरी नजर से बचाता है और एक सुरक्षात्मक कवच की तरह काम करता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सरसों के तेल का दीपक - फोटो : adobe stock
सरसों के तेल का दीपक
इस दिन घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का चार मुख वाला दीपक जलाना शुभ माना जाता है। दीपक की लौ से काजल बनाकर घर के बच्चों और अन्य सदस्यों के कान के पीछे लगाएं। ऐसा करने से नजर दोष का प्रभाव कम होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मंत्र जाप का महत्व
कालाष्टमी के दिन “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। पूजा के दौरान अपने सामने दीपक जलाकर भैरव बाबा से सुरक्षा और सुख-शांति की कामना करें।

4 of 5
इस दिन क्या करें - फोटो : adobe stock
इस दिन क्या करें
  • काले कुत्ते को गुड़ लगी रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।
  • तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखें।
  • अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करें।
  • जरूरतमंदों की सहायता करने से पुण्य फल प्राप्त होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कालाष्टमी की रात का महत्व - फोटो : adobe stock
कालाष्टमी की रात का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कालाष्टमी की रात बेहद शक्तिशाली मानी जाती है। इस समय भगवान कालभैरव की ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है। मान्यता है कि इस रात की गई साधना का फल लंबे समय तक मिलता है और व्यक्ति अपने डर पर विजय प्राप्त कर सकता है।

अमावस्या के निकट होने के कारण इस दौरान रात का अंधकार अधिक गहरा होता है। तांत्रिक परंपराओं में इस अंधकार को ऊर्जा का केंद्र माना गया है, जहां से नई शक्ति उत्पन्न होती है। इसी समय सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की सूक्ष्म शक्तियां सक्रिय रहती हैं, जिन्हें साधक मंत्रों और साधना के माध्यम से नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें