फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshtha Maas Ekadashi: इस वर्ष जेठ के महीने में पड़ेंगी 4 एकादशी, जानें तिथि, महत्त्व और पारण का समय

Sun, 10 May 2026 12:12 PM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्येष्ठ मास 2026 में चार एकादशी व्रतों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसमें निर्जला, अपरा, पद्मिनी और परमा एकादशी शामिल हैं। जानें इन सभी व्रतों की तिथियां और पारण का शुभ समय।
विज्ञापन
1 of 6
ज्येष्ठ मास की एकादशी - फोटो : amar ujala

Jyestha Maah Ki Ekadshiyan: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। प्रत्येक माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर यह व्रत रखा जाता है, जो विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। वर्ष 2026 के ज्येष्ठ मास में अधिकमास पड़ने के कारण एक विशेष योग बन रहा है, जिसमें चार एकादशी व्रत एक ही माह में आएंगे। इस दौरान निर्जला एकादशी के साथ अपरा, पद्मिनी और परमा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। यह संयोग भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं सभी एक्दाशियों के बारे में। 
Weekly Horoscope 11 To 17 May 2026: इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग, इन राशियों को मिलेंगी एक साथ कई खुशियां, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 6
Jyeshtha Month 2026 - फोटो : freepik
ज्येष्ठ माह कब से कब तक? 
ज्येष्ठ मास 2026 की शुरुआत 2 मई 2026 से होगी और यह 29 जून 2026 तक चलेगा। इस अवधि में 17 मई से 15 जून 2026 तक अधिकमास रहेगा, जिसके कारण धार्मिक दृष्टि से यह समय और भी विशेष एवं पुण्यदायी माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Apara Ekadashi 2026 - फोटो : adobe

अपरा एकादशी कब है?
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं। द्रिक पंचांग के आनुसार ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि 12 मई दोपहर 02 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 13 मई की दोपहर 01 बकर 30 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर 13 मई को अपरा एकादशी व्रत रखा जाएगा। 

अपरा एकादशी व्रत पारण टाइम
अपरा एकादशी का पारण समय 14 मई को सुबह 06 बजकर 04 मिनट से 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। 
 

4 of 6
पद्मिनी एकादशी - फोटो : amar ujala

पद्मिनी एकादशी कब है? 
अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पद्मिनी एकादशी कहते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार यह तिथि 26 मई की रात 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और 27 मई की देर रात 12 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, पद्मिनी एकादशी व्रत 27 मई को रखा जाएगा। 

पद्मिनी एकादशी व्रत पारण टाइम
पद्मिनी एकादशी के व्रत पारण का समय सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन

5 of 6
परम एकादशी

परम एकादशी 2026
परम एकादशी अधिकमास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एक विशेष एकादशी मानी जाती है। वर्ष 2026 में एकादशी तिथि 11 जून 2026 को देर रात 12:57 बजे प्रारंभ होगी और उसी दिन रात 10:36 बजे समाप्त हो जाएगी। पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह व्रत 11 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। यह तिथि भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है।

व्रत पारण टाइम
परमा एकादशी का पारण 12 जून 2026 को प्रातः 5:23 बजे से 8:10 बजे के बीच किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय विधि-विधान से पारण करने पर व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्जला एकादशी - फोटो : अमर उजाला

निर्जला एकादशी कब है? 
निर्जला एकादशी की ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि 24 जून 2026 की शाम 6 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी और यह तिथि 25 जून 2026 की रात 8 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार यह पावन व्रत 25 जून 2026 को रखा जाएगा, जिसे अत्यंत फलदायी और पुण्य प्रदान करने वाला माना जाता है।

निर्जला एकादशी व्रत पारण टाइम 
निर्जला एकादशी व्रत का पारण 26 जून की सुबह 05 बजकर 25 मिनट से से 08 बजकर 13 मिनट के बीच किया जाएगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें