फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 14 मई के बाद इन पांच राशि वालों को जबरदस्त लाभ

Sat, 19 Apr 2025 12:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 मई अक्तूबर 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंग और साल के अंत में यानी 05 दिसंबर को वापस फिर से मिथुन राशि में आ आएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
गुरु का मिथुन राशि में गोचर और प्रभाव - फोटो : adobe stock
Guru Gochar 2025: इस साल ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से दो बड़े परिवर्तन देखने को मिला। पहला ढाई साल बाद शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर हो चुके हैं, वहीं दूसरा बड़ा राशि परिवर्तन 14 मई 2025 को देखने को मिलेगा। यहां पर 12 साल बाद गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख-समृद्दि, ऐश्वर्य, संतान, ज्ञान और विवाह आदि का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष में गुरु के गोचर का विशेष महत्व होता है। गुरु एक राशि में करीब 12 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद अपनी राशि में बदलाव करते हैं। गुरु के गोचर करने से मेष से लेकर मीन राशि तक इसका प्रभाव देखने को मिलता है। इस साल गुरु के राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ अतिचारी भी होंगे। यानी गुरु के अतिचारी होने से गुरु की चाल में तेजी होगी। 14 मई 2025 को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसके बाद 18 मई अक्तूबर 2025 को कर्क राशि में प्रवेश करेंग और साल के अंत में यानी 05 दिसंबर को वापस फिर से मिथुन राशि में आ आएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु साल 2032 तक अतिचारी रहेंगे। गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को नौकरी, व्यापार, करियर और अन्य क्षेत्रों में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मेष राशि 
गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। भाग्य का प्रबल साथ मिलेगा जिससे  हर एक कार्य सफल होंगे। छोटी-मोटी यात्राओं के भी योग हैं जहां से आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों और व्यापार करने वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
गुरु के बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन राशि में गोचर अच्छा रह सकता है। सफलता के नए मुकाम हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं में इजाफा, धन-संपद में बढ़ोतरी के अच्छे योग हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने के अच्छे आसार हैं। लेकिन इस दौरान सेहत पर कुछ नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि में होने से सिंह राशि वालों को करियर के मामले में अच्छी स्थिति रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे। धन का आगमन आपके जीवन में इस दौरान सबसे ज्यादा रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

Surya Grahan 2025: इस दिन लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या होगा इसका प्रभाव

विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
गुरु के गोचर करने से तुला राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थितियों में आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। 

Ekadashamsha Yoga: सूर्य, शुक्र, शनि का एकादशांश योग, जानिए 18-19 अप्रैल को किन राशियों का होगा भाग्य उज्जवल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
गुरु का मिथुन राशि में गोचर कुंभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। करियर-कारोबार में अच्छी उन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। नई योजनाएं में किए गए धन के निवेश से अच्छा रिर्टन हासिल होने में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। 

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये होना चाहिए बच्चों के पढ़ाई के कमरे का रंग, बुद्धि में होती है वृद्धि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें