फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Month 2022: ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष आरंभ, इन दिनों भूलकर भी न करें ये काम!

Sat, 04 Jun 2022 02:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
June Month 2022: ज्येष्ठ मास में भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला
Jyeshta Month 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह को तीसरा महीना माना जाता है। इस माह में जहां सूर्य का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। वहीं इस माह में सूर्य देव और वरुण देव की पूजा करने का विशेष लाभ मिलता है। बता दें कि ज्येष्ठ मास 17 मई से शुरू हुआ था जोकि 14 जून तक चलेगा। शास्त्रों में ज्येष्ठ मास का काफी अधिक महत्व है। क्योंकि इन माह में सबसे बड़े दिन होते हैं। इसके साथ ही इसी माह में भगवान श्री राम की मुलाकात उनके परमभक्त हनुमान जी से हुई थी। इसी कारण इस माह में भगवान बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक 31 मई 2022, मंगलवार से ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष आरंभ हो चुका है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के बारे में शास्त्रों में बताया गया है कि ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु के प्रिय मास में से एक है। इस माह लोगों को बहुत से कार्य करने से मना किए गए हैं। इसलिए जेष्ठ माह में वर्जित कार्य नहीं करने चाहिए इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से कार्य हैं जिन्हें भूलकर भी ज्येष्ठ माह में करने से बचना चाहिए। 
         
विज्ञापन

2 of 7
ज्येष्ठ मास में भूलकर भी न करें ये कार्य  - फोटो : istock
ज्येष्ठ मास में भूलकर भी न करें ये कार्य 
  • ज्येष्ठ माह में दोपहर में सोने की मनाही है। कहते है इस माह जो लोग दोपहर के समय इस माह में सोते हैं उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 7
ज्येष्ठ मास में भूलकर भी न करें ये कार्य  - फोटो : istock
  • ज्येष्ठ मास में लहसुन, राई के अलावा गर्म चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस माह में सबसे अधिक गर्मी होती है। ऐसे में गर्म चीजों का सेवन करने से शरीर में अधिक गर्मी बढ़ जाती है। 

4 of 7
ज्येष्ठ मास में भूलकर भी न करें ये कार्य  - फोटो : सोशल मीडिया
  • ज्येष्ठ मास में बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से संतान के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
ज्येष्ठ मास में भूलकर भी न करें ये कार्य  - फोटो : Social Media
  • ज्येष्ठ माह में अपने बड़े पुत्र या फिर पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए, यह शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
ज्येष्ठ मास में भूलकर भी न करें ये कार्य  - फोटो : Istock
  • महाभारत के अनुसार, ज्येष्ठ मास में एक से अधिक बार भोजन नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति धनवान बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ज्येष्ठ मास में क्या करें  - फोटो : istock
ज्येष्ठ मास में क्या करें 
मान्यता है कि ज्येष्ठ मास में अनुशासित जीवन शैली अपनाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस माह में कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने से भगवान विष्णु को प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो कार्य- 
  • ज्येष्ठ माह में जल को बचाएं। 
  • पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करनी चाहिए। 
  • जगह जगह प्याऊ स्थापित करने चाहिए। 
  • पंखा, छाता और सत्तू आदि का दान करना चाहिए। 
  • वृक्ष और प्राकृतिक चीजों की रक्षा करनी चाहिए। 
  • तिल का दान करना चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें