फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job Astro Remedies: नई नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं तो शुभ दिन का रखें खास ख्याल, जल्द मिलेगी तरक्की

Wed, 11 May 2022 03:21 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नई नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं तो शुभ दिन का रखें खास ख्याल - फोटो : istock
Job Astro Upay: हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले तिथि और शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। प्राचीन समय से ही मुहूर्त देखकर ही काम करने का विधान चलता आ रहा है। मान्यताओं के अनुसार, जो काम सही समय का ध्यान रखकर किया जाता है वह विना व्यवधान के सफल हो जाता है। वहीं कहा जाता है कि बिना सही तिथि और समय के किया गया कार्य या तो होता ही नहीं और यदि होता है तो बाद में कोई न कोई परेशानियां आती रहती हैं। इसलिए कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य जैसे- मुंडन, विवाह, व्यापार प्रारम्भ, वाहन खरीदना, यात्रा, नौकरी  इत्यादि की शुरुआत करने से पहले मुहूर्त का विचार अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप नई नौकरी जॉइन करने से पहले शुभ दिन का ध्यान रखेंगे तो जल्द ही तरक्की मिलने की संभवना बढ़ जाती है। तो चलिए आज जानते हैं किस दिन नौकरी जॉइन करना शुभ होता है....  
विज्ञापन

2 of 6
नई नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं तो शुभ दिन का रखें खास ख्याल - फोटो : istock
रविवार का दिन 
ज्योतिष के अनुसार, रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन सार्वजनिक अवकाश का दिन है। इसलिए व्यवहारिक रूप से इस दिन जॉइनिंग नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

3 of 6
नई नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं तो शुभ दिन का रखें खास ख्याल - फोटो : istock
शनिवार का दिन सबसे बेहतर
ज्योतिष के अनुसार, यदि आप नौकरी में लंबे समय तक संस्थान से जुड़े रहना चाहते हैं तो शनिवार के दिन जॉइन करें। मान्यता है कि शनिवार के दिन की गई जॉइनिंग, लंबे समय तक स्थायित्व प्रदान करती है। सबसे खास बात ये है कि शनिवार के दिन आप किसी भी प्रकार की नौकरी को जॉइन कर सकते हैं।  

4 of 6
नई नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं तो शुभ दिन का रखें खास ख्याल - फोटो : istock
गुरुवार का दिन भी होता है शुभ
यदि आप किसी वजह से शनिवार के दिन जॉइन नहीं कर पा रहे हैं, तो गुरुवार के दिन कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार का दिन शिक्षा, विधि, न्यायालय, धार्मिक संस्थाओं, ट्रस्ट इत्यादि की जॉइनिंग के लिए शुभ माना जाता है। हालांकि एक बात का ध्यान रखें कि आबकारी विभाग, टैक्स एवं राजस्व संबंधित विभाग में जॉइनिंग शनिवार को ही करना चाहिए।     
विज्ञापन

5 of 6
नई नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं तो शुभ दिन का रखें खास ख्याल - फोटो : pixabay
मंगलवार का भी दिन है मंगलकारी 
यदि किसी वजह से शनिवार और गुरुवार को नई जॉइनिंग नहीं कर पा रहे हैं तो मंगलवार का दिन जॉइनिंग के लिए चुन सकते हैं। मान्यता के अनुसार, सैन्य, राजस्व, मेडिकल, इलेक्ट्रिकल, खाद्यान्न विभाग और सभी तकनीकी विभागों में जॉइनिंग मंगलवार के दिन की जा सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नई नौकरी जॉइन करने जा रहे हैं तो शुभ दिन का रखें खास ख्याल - फोटो : pixabay
तिथि के अनुसार कब करें नई जॉइनिंग  
वहीं तिथि के अनुसार प्रतिपदा, अमावस्या, षष्ठी एवं अष्टमी को छोड़कर बाकी शेष तिथियां नई नौकरी जॉइन करने के लिए शुभ मानी जाती हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें